फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लेखपालों की हड़ताल से 15 हजार लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रतिदिन पांच हजार आय, जाति, निवास, वारिसान आदि प्रमाण पत्र होते हैं जारी
विज्ञापन


बरेली। लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या से आक्रोशित लेखपालों की तीन दिन से जारी हड़ताल से जिले के करीब 15 हजार लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहने की बात संगठन पदाधिकारी कह रहे हैं। शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन करीब पांच हजार आय, जाति, निवास, वारिसान, हैसियत संबंधी प्रमाण पत्र के साथ खसरा, खतौनी की नकल समेत कई जांच, पैमाइश का जिम्मा लेखपाल संभालते हैं। वही, तीन दिन से कार्य बहिष्कार होने से जिले में कहीं कोई दस्तावेज जारी नहीं हो सका। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार को सभी तहसीलों के लेखपाल संघ के पदाधिकारी समेत करीब ढाई सौ लेखपाल धरना में शामिल हुए। बताया कि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। लिहाजा, हड़ताल जारी रहेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें