फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंतर-महाविद्यालयीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में 15 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 31 Jan 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहली बार रुविवि की मेजबानी में हुई अंतर-महाविद्यालयीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को विवि की टीम में शामिल किया गया है। इसमें केवल दो टीमों ने प्रतिभाग किया। रुविवि से संबद्ध कॉलेजों की टीमों ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में विवि कैंपस और मुरादाबाद के रुकमणि कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। दिल्ली से आए खेल विशेषज्ञ राजकुमार ने बल्लेबाजी, फील्डिंग, थ्रोइंग और तकनीकी दक्षता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। केवल दो टीमों की प्रतिभागी के कारण प्रतियोगिता को ट्रायल की तरह कराया गया।
प्रदर्शन के आधार पर मुकेश गुर्जर, अनुज मीणा, रंगलाल मीणा, प्रकाश गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, लोकेश गुर्जर, समर सिंह गुर्जर, राजेश मीणा, मनीष पहीडिया, दिलराज मीणा, किशन मीणा, अरविंद गुर्जर, योगेश गुर्जर, राहुल गुर्जर और प्रह्लाद मीणा को विश्वविद्यालय की टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


- पहले मुरादाबाद को मिलती थी मेजबानी-
मुरादाबाद मंडल के अलग न होने से पहले इस प्रतियोगिता की मेजबानी चंदौसी के मॉडल पब्लिक हायर एजुकेशन कॉलेज को मिलती थी। इस बार रुविवि मेजबान बना, लेकिन रुविवि से संबद्ध कॉलेजों की टीमों ने रुचि नहीं दिखाई।



- क्रिकेट खेलते हैं अधिकांश खिलाड़ी -
प्रतिभागी खिलाड़ियों में अधिकांश क्रिकेट खेलते हैं। सॉफ्टबॉल में भी पहचान बनाना चाहते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि सॉफ्टबॉल, कई मायनों में बेसबॉल और क्रिकेट जैसा ही है। इसमें बल्लेबाजी, फील्डिंग और टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें