फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेंथल में सड़क की पटरी पर कब्जा शिकायत पर हटवा दिए 15 खंभे

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 4 सेंथल में पीडब्लूडी की भूमि में लगे पोलो को रात में नगरपंचायत ने तोडे
विज्ञापन
सेंथल। कस्बे में कंपोजिट विद्यालय के बाहर सड़क की पटरी पर अतिक्रमण कर नगर पंचायत द्वारा पत्थर के 15 खंभे लगवाकर ग्रीन बेल्ट बनवाने का कार्य किया गया। लोग निर्माण विभाग में शिकायत के बाद नगर पंचायत ने बुधवार को सड़क की पटरी से खंभे को हटवा दिया है।
विज्ञापन

सेंथल-जादोपुर मार्ग पर कंपोजिट विद्यालय के सामने नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह पत्थर के खंभे लगवाए जा रहे थे। इसकी शिकायत कस्बा निवासी अली अब्बास ने सड़क की पटरी पर अतिक्रमण बताते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से की थी।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि मार्ग की चौड़ाई पहले ही कम है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है, जिस कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। अब नगर पंचायत द्वारा पटरी पर 15 से अधिक खंभे लगाए गए हैं। इससे मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। मामले में अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो बुधवार को नगर पंचायत ने पटरी से खंभों को हटवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें