भोजीपुरा। एक सहपाठी छात्रा ने अपने दोस्तों के साथ सहेली के अश्लील फोटो खिंचवा दिए। युवकों द्वारा फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। तब छात्रा को पैनिक अटैक पड़ने लगा। अब उसकी मां की तहरीर पर भोजीपुरा पुलिस ने दो युवकों और छात्रा की सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो लड़कियां हाईस्कूल में पढ़ती हैं। दोनों की आपस में दोस्ती है। दोनों लड़कियां एक साथ शहर में कोचिंग पढ़ने जाती थीं। एक लड़की की गलत आचरण वाले युवकों से दोस्ती थी। उस लड़की ने अपनी सहपाठी की दोस्तों संग आपत्तिजनक फोटो खिंचवा लिए। दोनों युवकों ने फोटो वायरल करने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर बरेली शहर निवासी स्पर्श, प्रखर एवं पीड़ित छात्रा की सहेली के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद