बदायूं के संग्रामपुर निवासी आरोपी भी जेल भेजे
बदायूं जिले की दबतोरी चौकी के गांव संग्रामपुर में हवाला का बड़ा नेटवर्क है। यहां के अयाज नबी, मुशाहिद, साहिब हुसैन, असलम, अलापुर के फैजान के बैंक खातों में साइबर अपराध से लाखों रुपये की धनराशि का संदिग्ध लेनदेन किया गया था। पूछताछ की गई तो बताया कि वे संगठित गिरोह के रूप में एक चेन बनाकर साइबर फ्रॉड करते हैं। लाखों रुपये अपने व दूसरों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर डेबिट कार्ड व चेकबुक के जरिये उसे निकाल लिया जाता था।अभियुक्तों के पास से छह मोबाइल फोन, भिन्न-भिन्न नाम-पते के 16 डेबिट कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद किए गए।
बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर कार्रवाई की है। विभिन्न थानों की पुलिस ने गिरफ्तारियां की हैं। दबिश का दौर जारी है।