मलबे से निकली 1960 की ईंट
जैसे ही नगर निगम के बुलडोजर ने जीआरएम स्कूल (सीनियर) की दीवार को ढहाया, मलबे से वर्ष 1960 अंकित ईंटें बाहर निकल आईं। इसे देखकर स्थानीय लोग और पुराने दुकानदार भावुक हो गए। लोगों ने बताया कि यह बाउंड्रीवॉल करीब 66 साल पुरानी है। इसी परिसर में हर साल होली मिलन समारोह भी आयोजित होता है।
दो दिन बंद रहेगा स्कूल
जीआरएम स्कूल (सीनियर) के डायरेक्टर राजेश जौली ने कहा कि नगर निगम की इस कार्रवाई से बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार व बुधवार को स्कूल बंद रहेगा।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि कोहाड़ापीर रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत काम शुरू हो गया है। स्कूल को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। इसके बाद दीवार को ध्वस्त कराया गया है।