फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला टॉपर सोमपाल की तमन्ना आईएएस बनने की

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले सोमपाल की तमन्ना आईएएस बनने की है।
विज्ञापन

सोमपाल ने नगर के लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा दी है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा भी सरस्वती शिशु मंदिर से ही पूरी की थी। सोमपाल का कहना है कि वर्ष 2014 में उनके भाई भाई नरेंद्र मात्र एक नंबर से ही जिले में पहला स्थान पाने से रह गए थे। भाई का सपना पूरा करने का काम उन्होंने कर दिखाया, अब आईएएस बनकर माता-पिता का सपना पूरा करेंगे।
बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाले सोमपाल रोज कालेज के अलावा पांच घंटे पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रेरणास्रोत उनके भाई नरेंद्र हैं तो गांव की प्रधान रह चुकी मां विद्या देवी और पिता लालता प्रसाद का भी पढ़ाई में खासा सहयोग रहा। उनका शौक सस्पेंस वाली फिल्में देखना और क्रिकेट खेलना है। धोनी और सचिन उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। सोमपाल बताते हैं कि नेताओं में उन्हें मोदी और योगी भी बहुत पसंद हैं और वह उनके कार्य से बहुत प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता लालता प्रसाद भी बच्चों की शिक्षा के प्रति समर्पित हैं, उन्होंने बैंक से पांच लाख का कर्ज लेकर बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर दिया। उन्हें अफसोस है कि मेधावी होने के बावजूद उनके बच्चों को कोई छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें