फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पास में था, जल्दी में उतरा तो कट गए युवक के पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर पहुंचने की जल्दी में ट्रेन से उतरते समय युवक के दोनों पैर कट गए। जीआरपी ने युवक को जंक्शन पर लाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पहुंचने परिजनों ने उसे गांधी उद्यान के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के मढ़ीनाथ के अमित गौतम पुत्र स्व. मोहन लाल गजरौला की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। घर में सबसे बड़ा होने के कारण उस पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। वह रोजाना गजरौला आता जाता थे। बृहस्पतिवार को वह आला हजरत एक्सप्रेस से लौट रहे थे। मढ़ीनाथ पुल के पास ट्रेन की स्पीड कम हुई तो वह घर जाने की जल्दी में उतरने की कोशिश की, लेकिन हवा के झोंके से अमित ट्रेन के नीचे आ गए। अचानक गिरने से यात्रियों ने शोर मचा दिया। उन्होंने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। ट्रेन में मौजूद जीआरपी सिपाही देवेंद्र ने इंस्पेक्टर किशन अवतार को सूचना दी। इसके बाद देवेंद्र ने अमित को किसी तरह से कोच में बैठाया। उस समय अमित होश में थे। अमित ने अपने घर का फोन नंबर भी दिया। जंक्शन पर 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलते ही अमित के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने अमित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमित के चाचा जितेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। उसकी शादी चार महीने पहले हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें