बरेली। निर्दलीय और गैर मान्यता प्राप्त पार्टी के उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिह्न की लिस्ट भेज दी है। इस लिस्ट के आधार पर ही नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। आयोग की तरफ से प्रशासन को चुनाव चिह्न के लिए जो सूची भेजी गई है, उसमें केक, सीसीटीवी, ड्रिल मशीन, दरवाजे का हैंडल, उपहार, सितार, हारमोनियम, दांत ब्रुश, टूथपेस्ट, पानी गरम करने की रॉड, प्रेस, लैपटॉप, कुंडी, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, सिरिंज, टीवी रिमोट, चिपटा, बटुआ सहित दर्जनों चुनाव चिह्न शामिल हैं। प्रत्याशियों को विकल्प के तौर पर इनमें से चुनाव चिह्न मांगे जाएंगे। उन्हीं में से किसी एक चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा।