फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक मेरठ के लिए ट्रेन नहीं, बसें ही सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सहारनपुर से मेरठ तक डबल लाइन बिछाने के लिए लेकर इलाहाबाद-मेरठ सिटी नौचंदी एक्सप्रेस 31 मार्च तक रद्द कर दी गई है, जबकि मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 15 दिसंबर से रद्द चल रही है। ऐसे में लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद के यात्रियों को मेरठ जाने की किल्लत हो गई है। अब यात्रियों के लिए रोडवेज बस ही सहारा है।
विज्ञापन

जंक्शन से मेरठ जाने के लिए राज्यरानी और नौचंदी एक्सप्रेस हैं। दोनों ट्रेनें लखनऊ होेते हुए बरेली से मेरठ पहुंचती हैं। रेलवे ने ठंड और कोहरे के चलते राज्यरानी एक्सप्रेस को 15 दिसंबर से रद्द कर रखा है। अब सोमवार से इलाहाबाद-सहारनपुर मेरठ सिटी नौचंदी एक्सप्रेस को 31 मार्च तक रद कर दिया है। ऐसे में मेरठ जाने वाले यात्रियों को महंगा किराया खर्च करके मेरठ जाना होगा। नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ का किराया साठ और राज्यरानी एक्सप्रेस से 75 रुपये है, जबकि रोडवेज बस का किराया करीब ढाई सौ रुपये है। ऐसे में यात्रियों के सामने इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें