बरेली। मौला-ए-कायनात हजरत अली के यौम-ए-विलादत की पूर्व संध्या पर शिया हल्कों में जश्न का माहौल रहा। शहर के अधिकांश घरों और इमामबाड़ों में नजर और महफिलों का आयोजन हुआ।
इस मौके पर शास्त्री नगर स्थित मौलाना कसीम हुसैन जैदी के आवास पर नज्र का खास एहतेमाम किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की। इसी तरह मोहल्ला बाजार संदल खां स्थित इमामबाड़ा डॉ. यावर हुसैन में महफिल का आयोजन हुआ। इसमें शोअरा इकराम ने देर रात तक अपने-अपने अशआर से मौला अली की फजीलत बयान की। इसी तरह अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यूनाइटेड शिया मूवमेंट के प्रवक्ता समर अब्बास जैदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी मौला अली के जन्म दिवस पर नियाज नज्र का सिलसिला रहेगा। खास कर साहूकारा स्थित शिया जामा मस्जिद में इशा की नमाज के बाद रात 9 बजे से महफिल आयोजित की जाएगी।