फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 14 साल के किशोर की गला काटकर हत्या; रात फोन पर बात करते हुए घर से निकला, सुबह मिली लाश

Tue, 16 May 2023 11:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आंवला क्षेत्र के गांव दिगोही में मंगलवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर की गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन
मृतक सोनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला क्षेत्र में एक किशोर की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव तालाब किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने किसी भी रंजिश ने इनकार किया है। 

विज्ञापन


UP: 13 छात्राओं का यौन शोषण करने वाला कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार, स्कूल के टॉयलेट में मिले दरिंदगी के सबूत

थाना आंवला क्षेत्र के गांव दिगोही निवासी प्रमोद श्रीवास्तव के 14 वर्षीय पुत्र सोनू का शव गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ा मिला। उसकी गला काटकर हत्या की गई। सोनू के पिता मेहतन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात नौ बजे करीब सोनू के मोबाइल पर किसी ने कॉल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर परिजन खोजते रहे, सुबह मिला शव 

मोबाइल पर बात करता हुआ सोनू घर से बाहर चला गया। इसके बाद वापस नहीं आया। रातभर परिजन उसे खोजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लगा। मंगलवार की सुबह उसका मां और मौसी तालाब किनारे गई तो बेटे का लहूलुहान शव देख चीख पड़ीं। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। 

प्यार में नसरीन बनी नेहा: हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमी के साथ किया विवाह, घरवालों से जताया जान का खतरा

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंचीं। पुलिस ने आसपास गहनता से जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार से जानकारी की। परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। बताया गया है कि तालाब के पास घुमंतू बंजारों ने डेरा लगा रखा है। पुलिस उन लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें