फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब में डूबकर 14 साल के किशोर की मौत, भैंस निकालने के लिए घुसा था पानी में

Tue, 18 Aug 2026 02:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)

सार

फरीदपुर में सोमवार शाम 14 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी भैंस निकालने तालाब में घुसा था। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
अकांशू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दुखद हादसा हो गया। गांव कीरत धीरी में 14 वर्षीय किशोर अकांशू की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह तालाब में गई अपनी भैंस को निकालने के लिए घुसा था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कीरत धीरी निवासी पुष्पेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र अकांशू सोमवार को गाय-भैंस चराने गया था। वह गांव से करीब 100 मीटर दूर खेत में पशु चरा रहा था। उसके साथ गांव का ही 13 वर्षीय छोटे भी अपने पशु चरा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक शाम के वक्त अकांशू की भैंस तालाब में घुस गई। 

अकांशू उसे बाहर निकालने के लिए तालाब में घुसा। गहरे पानी जाने से वह डूबने लगा। उसे डूबता देख छोटे दौड़कर गांव पहुंचा और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण आनन-फानन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब में घुसकर अकांशू की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा आठ का छात्र था अकांशू 
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अकांशू को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अकांशू के पिता पुष्पेंद्र मेहनत मजदूरी करते हैं। अकांशू तीन भाइयों में मंझला था। वह कक्षा आठ का छात्र था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें