फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्क्रूटनी के लिए मंडल से 1382 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली मंडल से यूपी बोर्ड के 1382 छात्र-छात्राओं ने स्क्रूटनी का फार्म भरा है। इन छात्र-छात्राओं को विभाग ने संबंधित विषयों की एक बार पुन: परीक्षा देने की सुविधा दी है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों से कई छात्र-छात्राओं को खुशी मिली तो कुछ के हाथ निराशा लगी। मन मुताबिक अंक न पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अब एक और मौका दिया गया है। इन विद्यार्थियों ने स्क्रूटनी का फार्म भरा है।
अधिकारियों के अनुसार कुल 1382 आवेदन अब तक मिले हैं। हाईस्कूल में बरेली जिले से 87, बदायूं से 77, शाहजहांपुर से 60 और पीलीभीत से 70 सहित कुल 294 फार्म भरे गए हैं। इंटरमीडिएट में बरेली से 404, बदायूं से 266, शाहजहांपुर से 228 और पीलीभीत से 190 विद्यार्थियों ने फार्म भरा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सबसे ज्यादा आवेदन बरेली जिले से ही आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें