फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

138 संक्रमित स्वस्थ हुए, 27 लोग कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
Coronavirus logo concept. Novel Coronavirus icon. COVID-19 disease image with red text. SARS pandemic red symbol. Isolated graphic design template. Creative nCOV outbreak sign with typography - फोटो : Getty Images/iStockphoto
विज्ञापन
बरेली। जिले में थम रही संक्रमण की रफ्तार के साथ सक्रिय केस भी तेजी से कम हो रहे हैं। रविवार को होम आइसोलेशन पर रह रहे 138 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद जिले में अब 508 सक्रिय केस ही बचे हैं। वहीं, 2582 सैंपल की जांच में 27 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, रविवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 22 संदिग्ध संक्रमितों की सैंपलिंग की गई। शनिवार को जांच के लिए भेजे गए सैंपल में 2582 की जांच रिपोर्ट मिली। 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें बरेली में रहने वाला दिल्ली विश्वविद्यालय का एक विद्यार्थी, बेसिक शिक्षा विभाग का एक शिक्षक, एसआरएमएस का टेक्नीशियन, बरेली कॉलेज के शिक्षक, पूर्व सैनिक, पुलिसकर्मी, आईटीबीपी का एक जवान और कोविड अस्पताल की एक महिला शामिल हैं।
संक्रमित रामनगर, बीडीए कॉलोनी इंद्रानगर, मेगा ड्रीम होम, पिपलसाना, प्रियदर्शिनी नगर, कांधरपुर, भोजीपुरा, जोगीनवादा और सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। इसके अलावा बदायूं, जलालाबाद, शाहजहांपुर, जहानाबाद पीलीभीत, रामपुर जिलों के रहने वाले लोग भी बरेली में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

19 को और लाओ तब लगेगी वैक्सीन : इज्जतनगर के रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि बेटी को वैक्सीन लगवाने के लिए उन्होंने रविवार दोपहर 12 बजे का स्लॉट बुक कराया था। पीरबहोड़ा केंद्र पर पहुंचे तो स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगाने से मना कर दिया। कहा कि कोवाक्सिन की बॉयल तभी खुलेगी जब बीस लोग हो जाएंगे।
साथ ही, 19 और को साथ लेकर आने का सुझाव देकर वैक्सीन लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह कर्मचारी नगर केंद्र पर पहुंचे तो वहां भी वैक्सीन लगाने से इनकार कर दिया गया। आखिर में वह अपने घर लौट गए। रविवार को 22797 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें