बरेली सीट के लिए 18 पर्चे खरीदे गए, जमा एक भी नहीं, आंवला सीट के लिए नौ नामांकन लिए गए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से बरेली और आंवला सीट के लिए नामांकन शुरू हो गए। पहले दिन आंवला सीट के लिए सिर्फ एक निर्दलीय उम्मीदवार नरेश पाल गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। जबकि बरेली के लिए 18 और आंवला सीट के लिए नौ लोगों ने नामांकन खरीदे। इस दौरान कलक्ट्रेट में भारी फोर्स तैनात रहा।
दोनों ही सीटों के लिए कलक्ट्रेट में पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन पत्रों का वितरण और उनके जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। आंवला सीट के लिए पहले दिन नौ लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। इस सीट के लिए पहला नामांकन शाम करीब पौने तीन बजे निर्दलीय उम्मीदवार शहदाना कालोनी निवासी नरेशपाल गुप्ता पुत्र स्व. होतेलाल गुप्ता ने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर कराया। जबकि बरेली सीट के लिए दोपहर तीन बजे तक 18 लोगों ने नामांकनपत्र खरीदे तो लेकिन दाखिल किसी ने नहीं किया। दोनों ही जगह रिटर्निंग अफसर मौजूद रहे।
बरेली सीट के लिए नामांकन पत्र लेने वाले
लईक अहमद मंसूरी निवासी पैगानगरी उर्फ नगरिया भगत तहसील मीरगंज (निर्दल )
विकास बाबू पाठक निवासी बदायूं रोड (निर्दल )
नदीम इकबाल निवासी कटरा चांद खां (रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया ए)
प्रवीन सिंह एरन निवासी सिविल लाइंस (इंडियन नेशनल कांग्रेस )
सुप्रिया एरन निवासी सिविल लाइंस (निर्दल)
राकेश अग्रवाल, निवासी मिर्चिया टोला, पंजाबपुरा (निर्दल )
सुशीला पाठक निवासी नेकपुर (निर्दल)
दीपक कुमार निवासी खाटा रिठौरा, भंडसर (बीजेपी)
नितिन मोहन निवासी पंजाबपुरा, किला (निर्दल)
संतोष कुमार गंगवार (बीजेपी)
जावेद खां, नगरिया सादात, मीरगंज (निर्दल)
देवेंद कुमार, नगरिया कलां, बिल्वा (निर्दल)
जगपाल सिंह यादव, वनखंडीनाथ के पास, नवादा जोगियान (निर्दल)
अब्दुल सईद खां, सैलानी पुराना शहर (निर्दल)
मनोज विकट, नेकपुर पोस्ट मढ़ीनाथ (निर्दल)
अरवाज जमां, एजाजनगर गौटिया (निर्दल)
सैयद राशि अली, रेती, किला (निर्दल)
राजेश कुमार, गणेशनगर (निर्दल)
आंवला सीट के लिए नामांकन पत्र लेने वाले
नरेश पाल गुप्ता, शहदाना कालोनी (निर्दल)
सुशील कुमार गौतम, मोहनपुर, डिफेंस कालोनी, नकटिया (बसपा)
धर्मेंद्र कुमार, कांधरपुर पोस्ट उमरिया (भाजपा)
लईक अहमद मंसूनी, पैनानगरी उर्फ नगरिया भगत, मीरगंज (निर्दल)
राकेश बाबू कश्यप, कांकर टोला, पुराना शहर (निर्दल)
मोहम्मद अतीक, गार्डन सिटी, पीलीभीत बाईपास (नेशनल फिफ्टी-फिफ्टी फ्रंट)
रामेंद्र शर्मा, हासीगंज, सिसैया गौंसाई, दातागंज (भारतीय नौजवान दल)
स्वाती, सराय तलफी (निर्दल)
विपिन कुमार, नगला सरकी जिला बदायूं (निर्दल)