फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी प्रशिक्षण ने परखीं रिक्रूटों के प्रशिक्षण की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में नए सिपाहियों का प्रशिक्षण होना है। डीजी प्रशिक्षण गोपाल गुप्ता ने बरेली आकर प्रशिक्षण की व्यवस्था देखी और डीआईजी व अन्य अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

हाल ही में हुई नई भर्ती में चयनित नए सिपाहियों के लिए एक अप्रैल से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिले में दो जगह प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक बैच का प्रशिक्षण पुलिस लाइन में तो दूसरे का पीएसी आठवीं वाहिनी में होना है। लखनऊ से महानिदेशक प्रशिक्षण गोपाल गुप्ता शनिवार को बरेली पहुंचे। यहां पुलिस लाइन में डीआईजी राजेश कुमार पांडेय व एसएसपी मुनिराज जी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ ही प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़े स्टाफ की बैठक ली। बताया कि पुलिस लाइन में दो क्लास रूम और एक कंप्यूटर लैब बनाई जाएगी। यहां करीब चार सौ रिक्रूटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तो पीएसी में 290 को प्रशिक्षित किया जाएगा। निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूटों को कोई समस्या न आने पाए। उन्हें आईपीसी व सीआरपीसी के साथ ही नए संशोधनों और अपराध नियंत्रण के नवीनतम तरीकों की जानकारी दी जाए। संबंधित अधिकारी समय-समय पर प्रशिक्षण की मॉनीटरिंग भी करते रहें। डीआईजी ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसी तरह की शिकायत नहीं मिलेगी। डीजी ने पीएसी आठवीं बटालियन का भी निरीक्षण कर वहां व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें