फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम करा रहे जांच, निगम ने शुरू कराई नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने यूनानी मेडिकल कॉलेज की जमीन के दस्तावेजों में अपना नाम दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी है। नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को हजियापुर स्थित इस जमीन की फाइल देखने के बाद राजस्व प्रभारी ललतेश सक्सेना को बोर्ड में पारित प्रस्ताव के अनुसार नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर जमीन वापसी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इधर, सपाइयों की शिकायत पर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले नगर निगम ने हजियापुर स्थित जमीन यूनानी मेडिकल कॉलेज के निर्माण को दी थी। नगर आयुक्त ने बताया कि उस समय यह प्रक्रिया आननफानन में पूरी की गई थी। डीएम के पत्र पर नगर निगम बोर्ड ने प्रस्ताव पास किया और फिर नगर विकास विभाग को भेजकर अनुमति ले ली गई। बमुश्किल एक सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी हो गई। अब नगर निगम को यह जमीन वापस चाहिए। नगर निगम यहां पर स्मार्ट सिटी सेंटर बनाना चाहता है। इसके लिए बोर्ड में प्रस्ताव भी पास हो गया है। यूनानी विभाग की लापरवाही के चलते इस जमीन पर अवैध कब्जे भी हो गए हैं। बता दें कि बुधवार को सपाइयों ने डीएम से मुलाकात कर यूनानी मेडिकल कॉलेज की जमीन वापस लेने का प्रस्ताव निरस्त कराने की मांग की। इस पर डीएम ने जमीन वापसी की परिस्थितियों को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

स्मार्ट सिटी में आने के चलते नगर निगम को काफी जमीन की जरूरत है। हजियापुर के अलावा हमारे पास बीच शहर ऐसी कोई जगह नहीं है जहां सिटी सेंटर बनाया जा सके। इसके चलते ही जमीन वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें