फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 130 विद्यार्थियों का चयन

Wed, 04 Mar 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खेल के प्रति जुनून और अटूट समर्पण अगर सही दिशा में हो, तो सफलता कदम चूमती है। सिविल लाइंस की रहने वाली अपराजिता ने इस बात को सच कर दिखाया है। बचपन के सपनों को हकीकत में बदलते हुए अपराजिता आज ताइक्वांडो के क्षेत्र में जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

कक्षा छह में पढ़ते समय उन्होंने ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। शुरुआती दो वर्षों के कड़े अभ्यास के बाद उन्होंने आठवीं कक्षा में अपनी पहली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत की। पदार्पण के साथ ही स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया।

अपराजिता की जीत का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। उसी वर्ष कानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कक्षा नौ में उन्होंने दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किए। मथुरा में आयोजित प्रतियोगिता में फिर से स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बादशाहत कायम की।
विज्ञापन


वर्तमान में अपराजिता पुणे के एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज से एमबीए की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं, लेकिन पढ़ाई के व्यस्त शेड्यूल के बीच भी उन्होंने ताइक्वांडो से नाता नहीं तोड़ा है। वह निरंतर अभ्यास कर रही हैं और उनका अगला बड़ा लक्ष्य 13 मार्च को ओडिशा में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता है। अपराजिता अपनी सफलता का श्रेय कोच विमल मिश्रा, पिता माधव कुमार गुप्ता और माता शुचि गुप्ता को देती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें