इनका देरी से होगा संचालन
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 15, 20 और 22 नवंबर को, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 15 नवंबर को, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 20, 24 व 26 नवंबर को, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 22 व 24 नवंबर को, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 20 नवंबर को, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 20 नवंबर को, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 22 व 24 नवंबर को, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 27 नवंबर को दो घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी।
इन ट्रेनों को किया गया आंशिक निरस्त
सहरसा से 17 व 24 नवंबर को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस चंडीगढ़ में यात्रा खत्म करेगी। दरभंगा से 16 व 23 नवंबर को चलाई जाने वाली 22551 दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 20 नवंबर को चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन, छपरा से 15 व 22 नवंबर को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन अंबाला तक चलाई जाएंगी। अमृतसर से 18 व 25 नवंबर को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर चंडीगढ़ में यात्रा खत्म करेगी। जालंधर से 17 व 24 नवंबर को चलने वाली 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस जालंधर के स्थान पर अंबाला से चलाई जाएगी। 05006 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 नवंबर को और 05050 अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर अंबाला से चलाई जाएंगी।