बदायूं रोड स्थित एक गैस एजेंसी पर कई दिन बाद गैस का लोड पहुंचा तो सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। उपभोक्ता भरा हुआ सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही कतारबद्ध थे। एजेंसी पर आधा किमी तक लोगों की लाइन लगी। वाउचर के लिए धक्का-मुक्की भी हुई। स्टॉक आया तो वितरण भी किया गया, लेकिन दोपहर 12:00 बजे तक लोग बिना सिलिंडर के लौट गए। उपभोक्ताओं के मुताबिक, बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी डीएसी नंबर नहीं आ रहा है। लाइन में भी लगे लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। एसडीएम विदुषी सिंह ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।