फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 13 और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार को हुई जांच में डेंगू के 13 नए मरीज मिले हैं। अब तक जिले में डेंगू के 502 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 140 लोगोें की एलाइजा जांच कराई थी, इसमें 13 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। डेंगू से आंवला में एक युवती की मौत हुई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को जिले में डेंगू से कोई मौत न होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

डेंगू से युवती की मौत
आंवला। ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत गैनी में डेंगू की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। गैनी में 22 वर्षीय जननू खां की बेटी राबिया को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजन ने उसे कस्बे के ही एक निजी डॉक्टर दिखाया। जहां जांच में डेंगू होने की आशंका जताई गई। इस पर परिजन ने उसे बरेली स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
39473 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन
बरेली। जनपद में शुक्रवार को 39 हजार 473 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसमें 22 हजार 175 लोगों को पहली और 17 हजार 298 को दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया इनमें से 18 से 44 वर्ष तक आयु वर्ग के शुक्रवार को वैक्सीनेशन का प्रतिशत 82.41 रहा। जनपद में अब तक कुल 23 लाख 45 हजार 636 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और आठ लाख 93 हजार 858 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें