फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 13 लाख ठगे

विज्ञापन
रुपये - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बरेली। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर दो महिलाओं समेत चार लोगों ने एक युवक से 13 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने अपनी दुकान बेचकर ये रकम जुटाई थी। आरोपियों ने कुछ महीने से तो बोनस दिया, इसके बाद बंद कर दिया। एडीजी के आदेश पर किला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इज्जतनगर की बृजविहार कॉलोनी निवासी जयशंकर रोहिला ने बताया कि उनकी 15 जुलाई, 2018 को दूल्हा मियां की मजार के पास फाईक एन्क्लेव निवासी रूमाना उर्फ मीनू से मुलाकात हुई थी। रूमाना ने बताया कि वह रैलीगेर ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से शेयर मार्केट का काम करती है। उसका तहेरा भाई रेहान हुसैन, नीरज उर्फ सुमित और उसकी बहन फरहाना उर्फ रीनू काम में उसकी मदद करती है। रूमाना के कहने जयशंकर उसके फाईक एन्क्लेव स्थित ऑफिस भी गए। आरोपियों ने मुनाफे का झांसा दिया तो उन्होंने अपनी दुकान बेचकर नौ लाख और फिर कुछ किस्तों में चार लाख रुपये रूमाना को दे दिए। 26 अगस्त, 2020 तक आरोपी उन्हें बोनस देते रहे लेकिन उसके बाद बंद कर दिया। 11 सितंबर को उन्होंने रूमाना से रुपये वापस मांगे तो उसने फर्जी हस्ताक्षर करके नौ लाख रुपये का चेक दे दिया। जयशंकर का आरोप है कि चारों ने मिलकर उनके 13 लाख रुपये हड़प लिए लेकिन किला पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एडीजी से शिकायत की तो रविवार को चारों आरोपियों के खिलाफ थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें