फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 122 कॉलेजों को बनाया गया केंद्र

Thu, 08 Jan 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षाओं के लिए बुधवार को केंद्रों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। इस बार कुल 122 महाविद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। सूची में बरेली के साथ-साथ बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के कॉलेजों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


विद्यार्थी संख्या को देखते हुए कई प्रमुख कॉलेजों को अधिक केंद्र आवंटित किए गए हैं। बरेली कॉलेज में आठ केंद्र, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय, बहेड़ी में छह, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में पांच, खंडेलवाल कॉलेज, राजेंद्र प्रसाद महाविद्यालय (मीरगंज) और प्रीति रूरल इंस्टीट्यूट भुता में चार-चार केंद्र बनाए गए हैं। 

गौरी शंकर महाविद्यालय (आंवला), खुसरो मेमोरियल (सीबीगंज) और राजश्री इंस्टीट्यूट में तीन-तीन केंद्र बनाए गए हैं। आदर्श महाविद्यालय नवाबगंज, राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर, लोटस इंस्टीट्यूट और राजकीय संघटक महाविद्यालय रिछा जैसे संस्थानों को भी 2 से 3 केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्र- छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवंटित परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


लॉ सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 17 केंद्रों की सूची जारी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विधि पाठ्यक्रम की तीन वर्षीय, पांच वर्षीय और एलएलएम विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए 17 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र घोषित किया है। विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों को परीक्षाओं के दौरान कड़े सुरक्षा मानक अपनाने के निर्देश दिए हैं। जारी सूची के अनुसार, जेएस कॉलेज अमरोहा को सबसे अधिक छह महाविद्यालयों का केंद्र बनाया गया है। आरएसएम कॉलेज धामपुर, राजकीय संघटक महाविद्यालय मीरापुर बागर और एसएम कॉलेज चंदौसी को पांच-पांच महाविद्यालयों की जिम्मेदारी दी गई है। बरेली कॉलेज, केजीके कॉलेज मुरादाबाद और स्वामी शुकदेवानंद पीजी कॉलेज शाहजहांपुर को चार-चार महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। खंडेलवाल कॉलेज बरेली, एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं, मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज और साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद को तीन-तीन कॉलेजों का केंद्र बनाया गया है। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर को दो कॉलेजों की जिम्मेदारी मिली है। राजकीय महाविद्यालय रिछा, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत, राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर, राजकीय संघटक महाविद्यालय ठाकुरद्वारा और जीएसएच कॉलेज चांदपुर को एक-एक महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा करानी होगी। 

यूपीएससी परीक्षा के कारण विश्वविद्यालय  ने बदली तिथि
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 11 जनवरी को होने वाली स्नातक की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इस दिन होने वाली परीक्षाएं अब 15 जनवरी को पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे की पाली में आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 11 जनवरी को विभिन्न केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा आयोजित होनी है। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

इस बदलाव के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के कला संकाय और विज्ञान संकाय के चुनिंदा विषयों की परीक्षाएं प्रभावित होंगी। इसी तरह बीए पांचवें सेमेस्टर के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा अब 28 जनवरी को दोपहर दो बजे से चार बजे की पाली में संपन्न होगी। विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वह विद्यार्थियों तक इस संशोधित कार्यक्रम की सूचना समय से पहुंचा दें ताकि किसी को असुविधा न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें