बरेली। नर्सिंग होम, बरातघर, शॉपिंग कांपलेक्स समेत दूसरी व्यवसायिक इमारतों को चिह्नित करने के लिए बीडीए ने कामर्शियल गतिविधियों वाले इलाकों की सूची जारी कर दी है। बीडीए के रिकार्ड में इन मार्गों पर ही व्यापार होता है। बाकी इलाके बीडीए की महानगर योजना 2021 में आवासीय के तौर पर चिह्नित हैं। हालांकि बीडीए की महायोजना 2021 से अलग देखें तो जिन इलाकों को आवासीय दर्ज किया गया है, उनमें वास्तविक व्यवसायिक बाजारों से बड़े बाजार लग रहे हैं, लेकिन वह जमीन कामर्शियल घोषित नहीं है। बीडीए के हिसाब से इन जगहों की भूमि कामर्शियल के रूप में चिह्नित है। इन स्थानों पर व्यापारिक गतिविधियां चलाने वालों से इम्पैक्ट फीस नहीं पड़ेगी।
ये हैं व्यावसायिक गतिविधियों वाले रास्ते
1- पीलीभीत बाईपास पर बरकापुर से 30 मीटर हरित पट्टिका के बाद, बड़ा बाईपास से पहले तक सड़क के दोनों ओर
2- फिनिक्स मॉल के सामने थोड़ा पहले गांव बिहारमान नगला
3- सौ फुटा रोड, पीलीभीत बाईपास पर कार्नर उत्तर दिशा में
4- सेटेलाइट बस स्टैंड से बीसलपुर चौराहे तक सड़क के दोनों ओर
5- शाहजहांपुर रोड पर नरियावल से प्रस्तावित रोड जोड़ते हुए 45 मीटर मार्ग पर 80 मीटर हरित पट्टिका के बाद 500 मीटर गहराई तक
6- चौकी चौराहा से अयूब खां की ओर बिशप मंडल तक
7- बिशप मंडल कालेज के बाद अयूब खां चौराहा और अशोका फोम तक
8- अयूब खां चौराहा से चौपुला की ओर रेलवे संपत्ति तक
9- अयूब खां चौराहा से अनाथालय होते हुए जीआईसी तक
10- स्टेशन रोड से रोजगार दफ्तर के बाद कचहरी चौराहे तक सड़क के दोनों ओर
11- बदायूं रोड पर करगैना आवासीय योजना के सामने गांव सनइया धनसिंह, इटौआ, सुखदेवपुर
12- बदायूं रोड पर गांव रोंधी मिलक मुस्तकिल
13- मिनी बाईपास रोड पर नर्सरी रोड से रामपुर रोड की ओर (देवरनियां नदी से लगभग 500 मीटर पहले तक)
14- चौधरी तालाब फाटक से सिंचाई विभाग की बाउंड्री तक रोड के पश्चिमी दिशा में नैनीताल बाईपास रोड पर
15- नैनीताल रोड के पश्चिम करमपुर चौधरी
16- नैनीताल रोड पर बिल्वा कृषि फार्म तक कामर्शियल एरिया है
17- रामपुर रोड पर बड़ा बाईपास मोड़ तक हरित पट्टिका के सामने दक्षिण दिशा में
ये हैं महायोजना 2021 में दर्ज स्ट्रीट बाजार
1- किला क्रासिंग से बड़ा बाजार चौराहा
2- बड़ा बाजार चौराहा से शहामतगंज चौराहा
3- बड़ा बाजार चौराहा से शाहदाना चौराहा
4- बड़ा बाजार चौराहा से नावेल्टी सिनेमा चौराहा तक
5- गली नवाबान मार्केट
6- कुतुबखाना से चौपुला चौराहा तक
7- आर्य समाज गली मार्केट
8- बिहारीपुर ढाल से जसोली तक
9- बड़ा बाजार चौराहा से कोहाड़ापीर तक
10- गली मनिहारिन और शास्त्री मार्केट
11- कटरा मानराय गली
12- शहामतगंज चौराहा से शाहदाना चौराहा तक
13- सैलानी बाजार पुलिया
14- नावेल्टी चौराहे से बरेली कालेज रोड
15- सुभाष नगर मार्केट
16- शहामतगंज से रोडवेज वर्कशॉप तक मार्केट
17- मैकेनियर रोड मार्केट
18- कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक मार्केट
19- कोहाड़ापीर से राजेंद्र नगर रेलवे क्रासिंग तक
20- शहदाना चौराहा से संजय नगर श्मशान भूमि तक मार्केट
नहीं देनी पडे़गी इम्पैक्ट फीस
इन इलाकों में अगर इनमें कामर्शियल गतिविधियां संचालित हो रही हैं और आवासीय नक्शे स्वीकृत हैं तो भवन मालिक को 30 प्रतिशत एरिया की कामर्शियल कंपाउंडिंग करानी होगी। इसमें इंपैक्ट नहीं लगेगी, लेकिन इसके अलावा जिस किसी एरिया में भी बिल्डिंग कंपाउंड होगी, उस भवन मालिक से कंपाउंडिंग फीस के अलावा इंपैक्ट फीस भी वसूली जाएगी। यह उस एरिया के सर्किल रेट की 25 फीसदी तक होगी। नर्सिंग होम को इंपैक्ट फीस में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।