फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अप्रैल से चालीस साल पीछे लौटेगा बरेली जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ-रायबरेली सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 26 ट्रेनों के निरस्त होने से बरेली जंक्शन पर छाए सन्नाटे को देखकर कमोवेश 1978-79 की याद आ गई। जानकारों के मुताबिक उस वक्त भी लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनें सुबह-शाम और रात्रि में ही हुआ करती थीं, ऐसा अब भी प्रतीत हो रहा है। अंतर की बात करें तो यह अंतर केवल दो ट्रेनों का ही है। 40 साल पहले जहां लखनऊ मार्ग पर तीन ट्रेनें ही चला करती थीं तो वहीं अब दो ट्रेनें अधिक यानी पांच दौड़ रही हैं। हालांकि यह स्थिति 20 अप्रैल के बाद से सामान्य होनी शुरू हो जाएगी। 24 अप्रैल तक रेल ट्रैफिक पहले की ही भांति हो जाएगा।
विज्ञापन

साल 1978-79 की बात करें तो जंक्शन से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में सुबह में अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल, दोपहर में जम्मू कोलकाता सियालदह और शाम को नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ ही थी। उस समय ट्रेनों में भीड़ भी ज्यादा नहीं हुआ करती थी, जिससे लोग आसानी से यात्रा किया करते थे। उस वक्त ट्रेनों के कोच वातानुकूलित नहीं हुआ करते थे। केवल फर्स्ट क्लास, स्लीपर और अनारक्षित कोच ही होते थे। फर्स्ट क्लास कोच भी कुछ ही ट्रेनों में होता था। उस वक्त स्लीपर कोच की महत्ता किसी वीआईपी कोच से कम नहीं आंकी जाती थी। स्लीपर ट्रेन की सीटें जूट से बनीं, जबकि अनारक्षित कोच में केवल लकड़ी की फंटियां ही ठुकी हुआ करती थीं। कुछ ट्रेनें तो ऐसी थीं जिनके कोच की विंडो में ग्रिल भी नहीं रहती थी। धीरे-धीरे समय बदला, भीड़ बढ़ने के साथ ट्रेनें और उनमें सुविधाएं भी बढ़ीं। सुबह सात बजे से ट्रेनों का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम को मुगलसराय तक चलने लगा।
सहूलियत को छोड़ दें तो 26 ट्रेनों के निरस्त होने से 40 साल पुरानी यादें ताजा हो उठी हैं। हालांकि 16 अप्रैल से पंजाब मेल की जगह लुधियाना धनबाद किसान एक्सप्रेस के बाद दोपहर में सियालदह और अवध असम एक्सप्रेस और शाम को काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी एक्सप्रेस ही यात्रियों को मिलेंगी। इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेनें भी गुजरेंगी जो पहले भी गुजरतीं थीं। इन ट्रेनों में भीड़ का आलम तो यात्रा करने वाले को ही मालूम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ दिशा की ट्रेनें (वर्तमान स्थिति)
ट्रेन समय
किसान एक्सप्रेस सुबह 8.00 बजे
सियालदह एक्सप्रेस दोपहर 12.27 बजे
अवध असम दोपहर 12.57 बजे
श्रमजीवी एक्सप्रेस शाम 4.20 बजे
काशी विश्वनाथ शाम 4.50 बजे
सत्याग्रह एक्सप्रेस रात 10.27 बजे
फैजाबाद एक्सप्रेस रात 12.03 बजे
बाघ एक्सप्रेस रात 1.50 बजे
लखनऊ मेल रात 2.55 बजे
दून एक्सप्रेस सुबह 3.35
एसी एक्सप्रेस सुबह 3.45 बजे
चंडीगढ़ एक्सप्रेस सुबह 4.40 बजे

मुरादाबाद दिशा की ट्रेनें (वर्तमान स्थिति)
ट्रेन समय
इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 4.55 बजे
आला हजरत सुबह 6.35 बजे
गुवाहाटी एक्सप्रेस सुबह 10.00 बजे
सियालदह एक्सप्रेस दोपहर 5.22 बजे
किसान एक्सप्रेस रात 7.50 बजे
दून एक्सप्रेस रात 10.22 बजे
लखनऊ मेल रात 1.45 बजे
चंडीगढ़ एक्सप्रेस सुबह 2.12 बजे
सत्याग्रह एक्सप्रेस सुबह 2.27 बजे
एसी एक्सप्रेस सुबह 3.42 बजे
(इसके अलावा अप और डाउन में साप्ताहिक ट्रेनें अलग)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें