बरेली। चुनाव के चलते तीन तलाक एवं हलाला पीड़िता का गनर हटा दिया गया है। अब वह घर से बाहर निकलने में डर रही है और इसकी अधिकारियों से शिकायत की है।
किला क्षेत्र के चर्चित तीन तलाक और ससुर से हलाला के मामले की पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह से उसकी सुरक्षा हटा ली गई है। पति वसीम और ससुराल वालों से धमकी मिलने पर उसे यह सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। फिर उसके भाई का अपहरण भी किया गया था। हालांकि तमाम दबाव के बाद बुरी स्थिति में वह मिल गया। पीड़िता का कहना है कि सुरक्षा हटने के चलते वह डरी हुई है और दवाई लेने जाने में भी डर रही है। पिछले दिनों अदालत में तारीख पर जाना था तो चीता मोबाइल को भेजा गया, लेकिन जरूरत तो हर रोज है। यदि कोई घटना हो गई तो कौन जिम्मेदारी लेगा। वह इस संबंध में उच्च अधिकारियों से भी मिली लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।