फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-हापुड़ में चुनाव कराने जाएगी बरेली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेरठ और हापुड़ में प्रथम चरण का लोकसभा चुनाव कराने के लिए बरेली से भारी संख्या में पुलिस स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 750 से ज्यादा पुलिसकर्मी छह व सात अप्रैल को रवाना हो जाएंगे। इनमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक शामिल हैं। तीसरे चरण में बरेली में ही चुनाव है।
विज्ञापन

चुनाव के लिहाज से पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बताया कि हापुड़ और मेरठ आदि जिलों में 11 अप्रैल को प्रथम चरण का चुनाव है। मेरठ में 424 स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें 58 दरोगा, 20 हेड कांस्टेबल और 346 कांस्टेबल जाएंगे। हापुड़ में 337 स्टाफ की ड्यूटी है। इनमें 32 दरोगा, 41 हेड और 264 कांस्टेबल को भेजा जाएगा। अधिकांश को ड्यूटी की सूचना लिखित में देकर रिसीव करा ली गई है। दूसरे चरण की ड्यूटी को लेकर कोई आदेश नहीं है। चौथे चरण में करीब 1100 पुलिसकर्मी उन्नाव जाएंगे।

इस बार चुनाव ड्यूटी लगाने की सिफारिश
- आमतौर पर चुनाव में ड्यूटी लगने पर बीमारी व अन्य वजह दिखाकर ड्यूटी कटवाने को सिफारिशें आती हैं। इस बार मामला अलग है। चूंकि अधिकांश पुलिसकर्मी मेरठ साइड के हैं, इसलिए चुनाव ड्यूटी लगवाने को भी वे सिफारिश करा रहे हैं। इस बहाने उन्हें घर के नजदीक रहने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


सहारनपुर और बिजनौर जाएंगे होमगार्ड
- प्रथम चरण के चुनाव में जिले के थाने खाली होना तय है। पुलिस के मददगार होमगार्डों की भी चुनाव ड्यूटी लगने से ऐसे आसार बने हैं। होमगार्ड जिला कमांडेंट प्रीति शर्मा ने बताया कि करीब 1250 होमगार्ड प्रथम चरण के चुनाव में सहारनपुर और बिजनौर जाएंगे। आगे के चरणों में भी कुल 1852 होमगार्ड की ड्यूटी दूसरे जिलों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें