फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में चली जानलेवा आंधी, चार की मौत, कई घायल

Sun, 31 Mar 2019 08:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
आंधी से गिरी घर की छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में शनिवार देर रात आई तेज आंधी के दौरान एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। मूसाझाग क्षेत्र में दातागंज से दिल्ली जा रही एक डीसीएम पुलिया की रेलिंग तोड़ती हुई सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें डीसीएम चालक सुजीत कुमार (32) निवासी ग्राम पुरैनी कोतवाली दातागंज और उसी डीसीएम में बैठे रघुवीर सिंह (25) निवासी ग्राम चापरकौरा कोतवाली दातागंज की मौत हो गई। 

विज्ञापन


उधर, वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वनकोटा निवासी रामश्री (70) पत्नी कोहपी छत पर लेटी थीं। जैसे ही आंधी आई कि वह नीचे के लिए भागीं। तभी हवा के झोंके के साथ छत से नीचे आ गिरीं और घायल हो गईं। परिवार वाले तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां रविवार तड़के वृद्धा ने दम तोड़ दिया। इसी तरह का हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम शेखानगला में हुआ। 

ग्राम निवासी बालिस्टर (55) छत पर सोने गए थे। अचानक आई तेज आंधी में नीचे की ओर भागे कि हवा के झोकों से नीचे आ गिरे और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा उझानी क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक युवक घायल हो गया, जबकि बिल्सी क्षेत्र में पेड़ गिरने से मकान ढह गया, मकान में सो रहे दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें