बरेली। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों काआईएमए स्वागत, सम्मान और सहयोग राशि प्रदान कर ‘सलामी’ देगा। आगामी 24 मार्च को आकवुड लॉन में शाम 5 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक शहीद के परिवार को 3.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
सचिव विनोद पागरानी ने बताया कि आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के 12 शहीद जवान हुए थे। सभी शहीदों के परिजन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वीर रस से ओतप्रोत एक काव्य सम्मेलन का भी आयोजन होगा, जिसमें देश के जाने माने कवि संतोष आनन्द, राहत इंदौरी, आशीष अनल, शम्भू शिखर, निशामुनि गौड़, निहारिका भारद्वाज, डॉ. कविता अरोरा शिरकत करेंगे। प्रेसवार्ता में डॉ. गिरीश अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ हिमांशु अग्रवाल, शशांक शुक्ल व अन्य मौजूद रहे।