फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हबीब शाह मियां का तीन रोजा उर्स मुकम्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज स्थित दरगाह शरीफ पर हजरत हबीब शाह मियां का तीन रोजा उर्स कुल की रस्म के साथ मुकम्मल हो गया। उर्स के आखिरी रोज सुबह से ही लोगों के दरगाह शरीफ पर हाजिरी और चादरपोशी का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान नातो मनकबत का दौर चलता रहा। आला हजरत दरगाह के प्रमुख सुब्हान रजा खां की सरपरस्ती में शाम को महफिल सजी। इसमें शाम 5:45 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। कुल की फातेहा हाफिज फुरकान, हाफिज आकिल तहसीनी, अजहर रजा खां आदि ने पढ़ी। सदारत करते हुए दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी ने दुआ की। मुतवल्ली अब्दुल लईक ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्था अब्दुल कफील, तारिक सईद, वसीम, गुड्डू, हामिद, बब्लू, शादाब आदि ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें