फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कंप्यूटरीकृत पर्चे बनाने को दस काउंटर खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले करीब तीन माह से जिला अस्पताल में ठप पड़े कंप्यूटरीकृत पर्चा बनाने की कवायद शुरू हो गई है, जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को लंबी लाइन से छुटकारा मिलने की संभावना है। सोमवार को 10 कंप्यूटरीकृत पर्चा बनाने के नए काउंटर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने किया। पहले दिन 260 मरीजों के नए ऑनलाइन पर्च बने, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए अलग से काउंटर बना है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में पिछले कई वर्षों से मरीजों के पंजीकरण के लिए सिर्फ चार ही काउंटर थे। जबकि मरीजों की संख्या प्रतिदिन चार हजार तक पहुंच रही थी। घंटों लाइन में खड़े होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती थी। यूपीएचएसएसपी की संस्तुति पर पुराने काउंटर को ध्वस्त कर नया काउंटर बनाया गया। इसमें से काउंटर संख्या एक पर दिव्यांग और जिला अस्पताल के स्टाफ, दो, तीन, चार पर महिला, पांच, छह, सात पर पुरुष, आठ, नौ पर बच्चे व वरिष्ठ जन, दस पर टेस्ट, सर्जरी, ऑपरेशन आदि के लिए भुगतान किए जा सकेंगे। साथ ही जल्द ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा बगैर लाइन में लगे मरीज घर बैठे ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ओआरएस डॉट जीओवी’ पर लॉग इन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें