फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान निदेशक तक पहुंची कैंट में म्यूटेशन की ‘फाइल’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली पर राम बरात निकालने वाली संस्था श्री रामलीला सभा की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को हुआ। इसमें नगर निगम के उपसभापति और मेयर उमेश गौतम के करीबी अतुल कपूर को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि पिछले करीब छह वर्षों से मेयर उमेश गौतम के विरोधी पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के करीबी मुनीश शर्मा अध्यक्ष पद संभाल रहे थे। गठित कार्यकारिणी में मुनीश शर्मा को अध्यक्ष पद न मिलने की वजह मेयर से तनातनी बताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पूर्व मेयर डॉ. तोमर के करीबी पूर्व पार्षद मुनीश शर्मा, पार्षद विपुल लाला और पूर्व पार्षद राजेश तिवारी ने मेयर उमेश गौतम के खिलाफ नगर निगम की जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बर्खास्तगी की मांग की है। इसके बाद विपुल लाला को भाजपा से छह वर्षों के लिए निष्कासित की संस्तुति कर दी गई है। वहीं, मुनीश शर्मा के खिलाफ भी मोर्चा खोला गया है। नगर निगम में उनके खिलाफ लगातार जांचें हो रही हैं। वहीं, मुनीश शर्मा का कहना है कि नियमानुसार वह छह वर्षों तक ही सभा के अध्यक्ष रह सकते थे। इसलिए मंगलवार को गठित कार्यकारिणी में उनका नाम अध्यक्ष पद की सूची में नहीं था। वहीं, गठन के दौरान मौके पर मौजूद न रहने के सवाल पर कहा कि सभा के एक पदाधिकारी का एक्सीडेंट हो गया था। उनके ऑपरेशन के लिए वह दिन भर व्यस्त रहे और निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। ब्रह्मपुरी स्थित नृसिंह मंदिर पर चुनाव अधिकारी जनार्दन आचार्य, विशाल मेहरोत्रा, इंद्रदेव त्रिवेदी, रोहित अग्रवाल, अमित अरोड़ा, अमर नाथ तिवारी, अमित गोयल, आनंद कक्कड़ समेत सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें