बरेली। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए बरेली जंक्शन के अधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। वक्ताओं ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। शहीद स्तंभ से निकले कैंडल मार्च में स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, डिप्टी एसएस मुकेश वर्मा, सीएमआई राकेश सिंह, सोहराब मोदी, आशीष राय, नवजोत सिंह, रवि भूषण, जयप्रकाश आदि शामिल थे।