फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन निवेश की आड़ में डॉक्टर के 20 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस पर क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर से उसके दंपती दोस्त ने एक फर्जी कंपनी में निवेश कराने के बहाने 20 लाख रुपये हड़प लिए। डॉक्टर के मुताबिक दोनों ने उन्हें पेटीएम का हवाला देकर वैसी ही एक ऑनलाइन यूटिलिटी फर्म के जरिये मोटा मुनाफा का झांसा दिया था। डॉक्टर ने पैसा लगाया, लेकिन मुनाफा नहीं मिला तो उन्होंने कंपनी के एमडी और डायरेक्टर से तकाजा किया। जिस पर वह लोग धमकाने लगे। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में दोस्त डॉक्टर, उनके पति, फर्जी ऑनलाइन यूटिलिटी फर्म के एमडी, डायरेक्टर समेत दस पर एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में रहने वाले महेश बाबू गौतम पेशे से डॉक्टर हैं। महेश के मुताबिक उनके कॉलेज में उनकी सीनियर सुभाषनगर निवासी डॉ. स्नेहा रघुुवंशी अपने पति पवन कुमार, देवर राजकमल के साथ उनके क्लीनिक पर बीते साल मिलने आईं थी। उन्हें एक कंपनी के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद स्नेहा उन्हें रुपयों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त करने आई थी। जिसके बाद उन्होंने पेटीएम जैसी ऑनलाइन यूटिलिटी फर्म मास्टर वॉलेट डॉट कॉम में 20 लाख रुपये निवेश किए। महेश को रोजाना निवेश का एक प्रतिशत मुनाफा भी पूरे 200 दिन तक मिलते रहने का आश्वासन दिया गया था। महेश ने बताया कि निवेश के 20 लाख रुपयों में से करीब नौ लाख रुपये पवन को नकद और 11000 उसकी फर्म सन साइन एक्क इंटरप्राइजेज के बैंक खाते में डाले थे। इसके अलावा 10 लाख रुपये मास्टर वॉलेट कंपनी के एमडी चंड़ीगढ़ के मोहाली निवासी परमिंद्र सिंह के खाते में डाले। उनके अतिरिक्त सुभाषनगर निवासी खचेरू सिंह, 84 घंटाघर मंदिर के पास रहने वाले डॉ. एकके सिंह, राजीव कालोनी निवासी राजकुमार, सिविल लाइंस निवासी अभय हिंद आजाद, वृंदावन कालोनी निवीस नितिन कुमार गुप्ता और कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें