फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दमकल गईं कुंभ में, तीन पर आग बुझाने की जिम्मेदारी

Tue, 06 Nov 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधड़ाके के त्योहार दिवाली को लेकर फायरब्रिगेड की तैयारी इस बार अधूरे संसाधनों के भरोसे है। दो दमकल कुंभ ड्यूटी में रवाना होने के बाद तीन गाड़ियों के सहारे आग बुझाने का दावा किया जा रहा है। स्टाफ पहले से सीमित है, जो कर्मचारी मौजूद हैं उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग पहले से ही संसाधनों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। पूरे जिले के सात अग्निशमन केंद्रों पर मात्र बरेली में ही एफएसओ सोमदत्त तैनात हैं। सीएफओ के रिटायर होने के बाद पीलीभीत के सीएफओ ब्रह्मानंद दुबे पर पद का अतिरिक्त प्रभार है। सेकेंड ऑफिसर के सभी नौ पद खाली हैं तो जिले पदों के सापेक्ष 75 फायरमैन की कमी है। गाड़ियों और अन्य संसाधनों का भी टोटा है। हाल ही में दो दमकल समेत करीब 12 लोगों की टीम कुंभ मेले में प्रयागराज रवाना हो गई है। अब पूरे शहर के लिए केवल तीन दमकल ही बची हैं। इनमें भी एक कम क्षमता की है। दिवाली पर विभाग इन्हीं के भरोसे है। एफएसओ ने बताया कि एक गाड़ी वह केंद्र पर रखेंगे, बाकी पटाखा बाजारों में भीड़ वाली जगह मौजूद रहेंगी। कॉल पर गाड़ियां मूव करती रहेंगी। सभी गाड़ियों में पानी फुल कराने के साथ ही स्टाफ को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। स्टाफ की छुट्टी भी निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें