फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर ट्रेन हुई घंटो लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार, कहीं रास्ते में ही न मनाना पड़े त्योहार
विज्ञापन

गुवाहाटी, जननायक, पंजाब मेल, अमरनाथ, जनसेवा नौ से 15 घंटे तक लेट
समय से घर पहुंचने के लिए ट्रेन छोड़कर बसों, टैक्सियों का सहारा ले रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी ने होली मनाने घर जा रहे लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। ट्रेनों की चाल जिस तरह से बिगड़ी है, उससे लोगों को यह लगने लगा है कि कहीं सफर में ही न हो जाए उनकी होली। लिहाजा ज्यादातर लोग अब ट्रेन के टिकट कैंसल कराकर बसों और टैक्सियों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ट्रेनों की चाल और ज्यादा बिगड़ी रही। जो ट्रेनें जंक्शन पहुंची वे इस कदर पैक थीं कि उनमें साधारण डिब्बे तो छोड़िए आरक्षित बोगियों में भी पैर रखने को जगह नहीं थी। यात्री सबसे ज्यादा ट्रेनों के लेट चलने से परेशान हैं। लखनऊ-दिल्ली होली स्पेशल भी नौ घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा गुवाहाटी एक्सप्रेस नौ घंटे, जननायक आठ घंटे, पंजाब मेल नौ घंटे, अमरनाथ सात घंटे, जनसेवा 10 घंटे और सरयू यमुना एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। सबसे ज्यादा खराब स्थिति आला हजरत एक्सप्रेस की है। यह ट्रेन बुधवार को भी 15 घंटे देरी से चली। लिहाजा लोग बसों का रुख करने लगे हैं। इसकी वजह से श्यामगंज से जयपुर, दिल्ली, अजमेर जाने वाली बसों में भी जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें