फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले में यूपी 112 के बेड़े की बढ़ी ताकत, 12 नई गाड़ियां मिलीं, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 25 Aug 2025 07:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को 12 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसपी सिटी, एसपी उत्तरी, एसपी क्राइम, एसपी यातायात समेत कई अफसर मौजूद रहे। नई गाड़ियों में तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ियां भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
एसएसपी व पुलिस अफसरों ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी-112 के बेड़े को मजबूत किया गया है। सोमवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने 12 नई पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई गाड़ियों में तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में सोमवार दोपहर बाद एक आयोजन कर यूपी 112 की इन 12 नई गाड़ियों को क्रियाशील किया गया। एसएसपी ने बताया कि नई गाड़ियों में एक इनोवा क्रिस्टा व 11 स्कार्पियो शामिल हैं। ये अत्याधुनिक जीपीएस सिस्टम से लैस हैं। इनमें इमरजेंसी किट भी शामिल है जिससे किसी मरीज को प्राथमिक उपचार दिया जा सके। इन गाड़ियों में तैनात कर्मचारियों के पास बॉडी वार्न कैमरा और क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट भी रहेगी। 

इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी यातायात अकमल खान, एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा, एसपी क्राइम मनीष सोनकर, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ सेकेंड सोनाली मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

अब 93 गाड़ियों का बेड़ा
एसएसपी ने बताया कि अब तक ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस के पास बोलेरो व शहरी क्षेत्र में इनोवा गाड़ियां थीं। अब विभाग ने बोलेरो की जगह स्कार्पियो की तैनाती शुरू कर दी है। नई 12 गाड़ियों को मिलाकर यूपी 112 में चार पहिया वाहनों की संख्या अब 93 हो गई है। 

संबंधित थाना क्षेत्र की गाड़ियों के साथ ये गाड़ियां मिलकर जिले में अपराध और अपराधियों का नेटवर्क ध्वस्त करने का काम करेंगी। एसएसपी ने बताया कि शहर में रिस्पॉन्स टाइम पांच से छह मिनट और देहात में करीब आठ मिनट है, नई गाड़ियों से इसे और कम करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में तेज होगा पुलिस का नेटवर्क
एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अब स्कार्पियो व शहरी क्षेत्र के थानों में इनोवा भेजी जा रही हैं। हाल ही में 14 गाड़ियां कंडम घोषित की गईं। कुछ महीने पहले नौ स्कार्पियो यूपी 112 को मिली थीं। अब 11 और स्कार्पियो मिली हैं जो नबावगंज, बहेड़ी, हाफिजगंज, सिरौली, विशारतगंज, शाही, क्योलड़िया, भुता और फतेहगंज पूर्वी आदि थानों के क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। एक इनोवा गाड़ी इज्जतनगर थाने के क्षेत्र को आवंटित की जा रही है। इनसे आपातकालीन सेवा अब और भी तेज हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें