फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूड़ा डालने के विवाद में चटकीं लाठियां, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों में एक घंटे तक चला संघर्ष, घायलों में सात की हालत गंभीर
विज्ञापन

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर एक में सोमवार सुबह कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों के बीच एक घंटे तक लाठी-डंडे चलते रहे। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं। सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। दोंनों पक्षों के बीच संघर्ष का वीडियो वायरल हो रहा है।
मोहनपुर वार्ड नंबर आठ निवासी सरताज हुसैन ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी मां सकीना बेगम निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने गई थीं। पड़ोसी फखरुद्दीन एवं जलालुद्दीन इसका विरोध करते हुए गालियां देने लगे। उनकी मां ने घर आकर इस बारे में बताया। कुछ देर के बाद सरताज के भाई सद्दाम हुसैन, मेराज हुसैन, वसीम हुसैन, रियाज अपने-अपने काम पर जाने के लिए घर से निकले। इस दौरान फखरुद्दीन ने अपने परिवार के जलालुद्दीन, महबूब खान, राशिद खान, हनीफ खान, कल्लू व अन्य साथियों के साथ उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें सकीना समेत नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के सलाउद्दीन ने बताया कि उनके परिवार की बुजुर्ग घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने एकराय होकर हमला कर दिया। इसमें उनके समेत कमरुद्दीन, राइस और मोइन खान घायल हो गए। कैंट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें