फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए, 306 लीटर सरसों तेल व 348 किलो रंगीन कचरी जब्त

Fri, 27 Feb 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को छापेमारी कर 12 नमूने लिए। साथ ही, 306 लीटर सरसों का तेल व 348 किलो रंगीन कचरी को जब्त किया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि भमौरा के चाड़पुर स्थित राम बहादुर किराना स्टोर से सरसों के तेल एवं नमकीन का नमूना लिया गया है। इनके यहां 306 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया है।
चौधरी तालाब के अब्दुल रज्जाक, कलेक्शन सेंटर और जगतपुर चौराहा स्थित रजा डेयरी से मिश्रित दूध-दही के नमूने लिए गए हैं। बरोर स्थित राम किराना स्टोर से बेसन, श्यामगंज शाहदाना रोड पर नन्हे लाल राठौर एंड संस से रंगीन कचरी के दो नमूने लिए गए हैं। नन्हे लाल के यहां से 219 किग्रा रंगीन कचरी जब्त की गई है। श्यामगंज में ही आरके एंड संस के यहां से भी रंगीन कचरी के दो नमूने लिए गए हैं और 129 किग्रा रंगीन कचरी जब्त की गई है। ग्लोर सेल्स से ग्लोरी-टी एवं चाय पत्ती का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक सीज किए गए खाद्य पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें