बरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी के वैवाहिक परिचय सम्मेलन के जरिये समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों की सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकी। 12 जोड़े आजीवन साथ चलने के लिए राजी हो गए, जबकि 35 रिश्तों की बातचीत अंतिम चरण में है।
मुख्य अतिथि डॉ. केशव अग्रवाल ने कहा कि अग्र समाज सदैव ही समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। यह परिचय सम्मेलन अपने उद्देश्य में सफल रहा है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व पदाधिकारियों ने कुलदेवी माता महालक्ष्मी व कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर्मचारी नगर के एक होटल में किया।
सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार को मंच से 175 युवक-युवतियों ने परिचय दिया। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आये युवक-युवतियों व उनके अभिभावकों को परिणय बंधन पुस्तिका से काफी सहयोग मिला। संरक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि यदि रिश्ते तय होने के बाद विवाह कराने का आवेदन किया जाएगा तो उनका विवाह भी सोसाइटी कराएगी। हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरे कर चुके आठ जोड़े व जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके नौ वरिष्ठ अग्रजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, पार्षद राजेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय गोयल, देवेश अग्रवाल, सुधीर कुमार अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, निरंजन सरन अग्रवाल, मोनल अग्रवाल समेत काफी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे। संचालन प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डॉ आरती गुप्ता, डॉ नीरू अग्रवाल व रश्मि अग्रवाल ने किया। संवाद