फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन का सौदा तय कर हड़प लिए 1.17 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। दस साल पहले जमीन का सौदा तय कर एक करोड़ 17 लाख रुपये बयाना लेने वाले बैनामा के लिए टालमटोल करने लगे। उत्तर प्रदेश शासन के उपसचिव से शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

परवाना नगर निवासी निराले ने इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गुप्ता को बताया कि दस साल पहले उन्होंने इस्राइल खां, नबी दास खां, अजमाइल खां और सोहेल से आठ बीघा जमीन का सौदा 25 लाख प्रति बीघा के हिसाब से तय किया था। तीन चार पार्टनर ने मिलकर एक करोड़ 17 लाख रुपये इस्राइल खां को उसके घर पर दिए थे। बकाया 73 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था। बाद में इस्राइल बैनामा करने में टालमटोल करने लगा।
सितंबर 2023 में नौशाद के यहां एक बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि छह महीने के अंदर 76 लाख रुपये निराले को वापस किए जाएंगे। इसके बाद भी रुपये नहीं दिए। इस्राइल जमीन दूसरे लोगों को बेचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निराले के रुपये भी वापस नहीं किए। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें