फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेेटिंग वाले सफाई कर्मियों में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मूल पदों पर भेजने के आदेश पर अमल शुरू होते ही सेटिंग से मलाईदार पदों पर जमे सफाई कर्मियों में खलबली मच गई है। इसके चलते सोमवार को सफाई कर्मियों ने नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार और मेयर उमेश गौतम से मिलकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने नगर निगम में कई चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को मूल पदों पर भेज दिया है। बाकी को भी वापस भेजने की कवायद चल रही है। सैकड़ों सफाई कर्मचारी, कार्यवाहक सफाई नायक, ड्राइवर, चपरासी बाबूगीरी का काम कर रहे हैं। इसको लेकर सफाई कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को इन लोगों ने नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार और मेयर उमेश गौतम से मुलाकात की। इन लोगों ने कहा कि सफाई कर्मियों के सहयोग से स्वच्छता रैंकिंग में बरेली का नाम रोशन हुआ है। उनका तो सम्मान कर प्रमोशन देना चाहिए, लेकिन उन्हें मूल पदों पर भेजकर अपमान किया जा रहा है। मुलाकात करने वालों में राजेश कुमार, कमल, संजय, किशनलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें