फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को आग से बचाने के बताए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को आग लगने की कारणों को तलाशने और उससे निपटने की जानकारी दी गई। लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने डॉक्टरों को तीन बिंदुओं पर आग की लपटों से बचाव का सुझाव दिया। पहला, आग लगने पर मरीजों को कैसे बाहर निकालें, आग कैसे बुझाएं और आग न लगे इसके लिए क्या इंतजाम करें।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में अग्निशमन यंत्रों का नियमित अपडेट होना जरूरी है। सबसे पहले आग बुझाने का प्रयास करें। साथ ही, मरीजों को एक-एक कर बगैर घबराए बाहर निकालें। हर जगह के बजाय एक ओर से बुझाने का प्रयास करें। वायरिंग, माचिस समेत आग लगने वाले पदार्थों को सावधानी से प्रयोग करने का सुझाव दिया। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि टीम के बताए सुझावों को अंगीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें