फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

Sun, 20 Jan 2019 02:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रहपुरा चौधरी और फरीदापुर चौधरी में सभाएं हुईं। इसमें महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने दावा किया कि इस बार कांग्रेस पार्टी की ही केंद्र में सरकार बनेगी। पीसीसी सदस्य ब्रह्म स्वरूप सागर ने कहा कि भाजपा अपने गलत कर्मों को छुपाने के लिए धर्म जाति का सहारा लेकर जनता को बेवकूफ बना रही है।

महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने कहा कि फरवरी में होने वाली राहुल गांधी की महारैली साबित कर देगी कि लोकसभा का चुनाव पूर्ण रूप से कांग्रेस के पक्ष में होगा। सभा का संचालन उपाध्यक्ष मोहम्मद हारिस ने किया। इस दौरान अब्दुल गफूर खान, नईम खान, नरेंद्र मोहन सक्सेना, राजेंद्र सागर, अवनीश बख्शी टोनू, अब्दुल अल्वी, मोहम्मद जान खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें