फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में आएंगी चार विदेशी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में इस बार चार विदेशी टीमें आ रही हैं, जबकि दो दर्जन से ज्यादा सांस्कृतिक दल कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसमें अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन

कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला समारोह समिति की ओर से यह सात दिवसीय महोत्सव 25 जनवरी से शुरू हो रहा है। संस्था अध्यक्ष जेसी पालीवाल ने बताया कि महोत्सव में ईरान, श्रीलंका और बंगलादेश की टीमों का आना तय हो गया है। इसी कड़ी में क्रोशिया की टीम के भी आने की संभावना है। इसके अलावा देश भर से करीब दो दर्जन सांस्कृतिक दल महोत्सव में पहुंच रहे हैं। अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता में भी लगभग दो ही दर्जन नाट्य दल भाग लेंगे। इस तरह कर्नाटक, राजस्थान हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, बंगाल, त्रिपुरा, गुजरात, उत्तराखंड और दिल्ली आदि प्रांतों का प्रतिनिधित्व महोत्सव में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें