फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की सख्तीः  नाली में गोबर बहाने पर सौ डेयरी वालों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नदियों में पहुंचने वाले गोबर और शहर की सड़कों पर आवारा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। सप्ताह भर के अंदर सौ से ज्यादा डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं, अब सीजेएम कोर्ट से उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं सड़क पर घूमने वाले 135 गोवंश को कान्हा पशु आश्रय गृह पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन ने कुंभ को लेकर नदियों में गिरने वाले गोबर आदि पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद नगर निगम ने सख्ती बरतनी शुरू की है। सप्ताह भर में आजमनगर, बानखाना, चौपुला, सिकलापुर, बाग ब्रिगटान आदि क्षेत्रों में नालियों में गोबर बहाने वाले सौ से अधिक डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन डेयरी संचालकाें को अब सीजेएम कोर्ट में पेश होकर जुर्माना देना होगा।

अब तक पकड़े 135 गोवंशीय पशु
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को शहर की सड़कों पर आवारा घूम रहे 13 गोवंशीय पशुओं को पकड़कर कान्हा उपवन पहुंचाया। कान्हा की जिम्मेदारी देख रहे निगमकर्मी विजय कुमार ने बताया कि अब तक 135 गोवंशीय पशुओं को पकड़कर कान्हा पहुंचाया जा चुका है। इनमें से 20 गायों को छोड़कर 22 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन


डेयरी संचालकों की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नालियों में गोबर बहाने पर जुर्माना लगेगा और अगर पशु आवारा घूमते मिले तो उन्हें पकड़कर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें