फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने बेरहमी से नाजिया को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बाहर वाली के चक्कर में पति ने पत्नी को मार पीट कर बेरहमी से निकाल दिया। परेशान हाल नाजिया ने यहां मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी यहां आकर पनाह ली है। साथ ही उनसे न्याय दिलाने के लिए मदद भी मांगी। उसके एक बेटा भी है।
गाजियाबाद निवासी नाजिया इकबाल का विवाह रुड़की निवासी फैसल अब्बास के साथ अगस्त 2014 को हुआ था। कुछ दिन बाद ही फैसल ने पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। पहले तो दहेज की मांग ही सामने आती रही। बाद में पता चला कि फैसल का हरिद्वार की किसी अन्य लड़की के साथ संबंध है। इसको लेकर विरोध करने पर नाजिया को और भी प्रताड़ित किया जाना लगा। आखिरकार एक दिन उसके ऊपर और जुल्म किया गया इसके बाद पिछले माह 27 मई को पति और ससुराल वालों ने निकाल ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजिया ने फरहत नकवी के साथ गढैया स्थित उनके निवास पर प्रेस को अपनी आप बीती सुनाई। नाजिया ने कहा कि उसकी ससुराल में नंद राजो है जो पति को छोड़ कर वहीं रहती है। उसी का घर पर पूरा कब्जा रहता है। उसने यह भी बताया कि ससुराल का पूरा परिवार जुर्म में लिप्त है। एक देवर तो आजीवन कारावास काट रहा है। दूसरे देवर ने अपनी पत्नी को छोड़ रखा है। अब वो उस घर से छुटकारा चाहती है और न्याय पाने की उम्मीद से वो यहां फरहत के पास मदद लेने आई है। उसने बताया कि वो अपने घर गाजियाबाद गई थी। पिता नहीं हैं और भाई हैं मगर वो पैरवी की स्थिति में नहीं हैं। वहां थाने में शिकायत भी की थी मगर उसकी सुनी नहीं गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें