फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य परिषद में इन मुद्दों पर भी हुआ फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

-पीएचडी धारकों के लिए नेट से छूट वाला यूजीसी का आदेश शामिल कर लिया गया। यूजीसी द्वारा जारी पांच मानक पूरे करने होंगे जिसमें ओपन वाइवा भी शामिल है।
-विशिष्ट सम्मान पाने वाले शिक्षकों की दो साल सेवा विस्तार होगी। शासनादेश शामिल कर लिया गया लेकिन कौन से सम्मान पाने वाले शिक्षकों का यह लाभ मिलेगा उसकी सूची शासन से मांगी जाएगी।
-प्रोफेसर एके जेटली की वरिष्ठता सूची विवाद पिछली बैठक में रखा गया था पर नोटिंग नहीं हो सकी अब इसको अगली बैठक में रखा जाएगा।
-होटल मैनेजमें की डॉ. हेमा वर्मा का छठे वेतन मान का मामला निपटा गया।
-बीएड वोकेशनल एवं कंप्यूटिंग व एप्लाइड एमएड पाठ्यक्रम के शिक्षकों के पद को बीएड और एमएड में परिवर्तित करने पर सहमति बनी।
-अतुल कटियार का पीएचडी के लिए दो साल का अवकाश स्वीकृत किया गया जिसमें एक साल पर बाद में विचार होगा।
-कार्य परिषद के एक सदस्य परीक्षा समिति के लिए चुना जाएगा जिसके लिए वीसी की अध्यक्षता में समिति बनेगी।
-एलएलबी में एडमीशन एंट्रेंस से होते हैं जबकि अध्यादेश में इसका कोई प्रावधान नहीं है। अब इसको अध्यादेेश में शामिल किया जाएगा।
-वित्त समिति की बैठक का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें