फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से बचाएगा पीसीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए एक नई वैक्सीन न्यूमोकोकल कनजूगेट वैक्सीन दी जाएगी। जिले में यह वैक्सीन 29 मई को लांच होगी। टीके को पीसीवी वैक्सीन नाम दिया गया है। यह वैक्सीन पहले सिर्फ प्राइवेट अस्पतालों में ही उपलब्ध थी, अब जल्द ही यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में भी उपलब्ध होगी। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को यह दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि इस वैक्सीन की पहली डोज जन्म के छह हफ्ते, दूसरी 14वें हफ्ते और तीसरी 9वें महीने में दी जाएगी। यह वैक्सीन जिले के सरकारी अस्पताल एवं समस्त सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य इकाईयों पर निशुल्क होगी। जिले में मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉॅ. दीपा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉॅ. आशुतोष मेडिकल आफिसर, पीवी कौशिक एसएमओ विश्व स्वास्थ्य संगठन, रयादीन डीएमसी यूनिसेफ , संजीव द्विवेदी डीएमसी एसएमनेट यूनिसेफ ने लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनका कहना है कि इस वैक्सीन से शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी।

बैक्टीरिया है बीमारी का मुख्य कारण
न्यूमोकोकस बैक्टीरिया निमोनिया का मुख्य कारण है। यह बैक्टीरिया लोगों की नाक व गले में पाया जाता है। यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फेल सकता है। निमोनिया खून के इंफेक्शन, कान के इंफेक्शन व दिमामी बुखार जैसी कई बीमारियों का कारण बनता है। यह बैक्टीरिया पांच साल से छोटे बच्चे खासकर दो साल के बच्चों को व कम प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों और अधिक आयु के लोगों को बीमार कर सकता है। इसलिए पीसीवी का टीका एक वर्ष के अंदर अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें